Annamalai: भाजपा ने स्वीकार किया तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई का इस्तीफा

Annamalai Resigns from BJP: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने तमिलनाडु (Tamil Nadu) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई का पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा (resignation) मंज़ूर कर लिया है। अन्नामलाई ने मंगलवार को अपना इस्तीफा सौंपने के लिए नितिन नवीन (Nitin Nabin) से मुलाकात की थी, तब से ही उन्हें अपना फैसला बदलने के लिए मनाने की कोशिशें चल रही थीं।

Annamalai Resigns: बड़ा राजनीतिक फैसला ले सकते है अन्नामलाई

हालांकि बीजेपी लगातार यह दावा कर रही थी कि तमिलनाडु यूनिट में पूरी तरह एकता है और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने न तो इस्तीफा दिया है और न ही कोई नई राजनीतिक पार्टी बनाने की योजना बनाई है। फिलहाल भाजपा ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह कोई बड़ा राजनीतिक फैसला या घोषणा कर सकते हैं। अब सबकी नजरें अन्नामलाई की आने वाली मीडिया बातचीत पर टिकी हैं।

बीजेपी चीफ से की थी मुलाकात

बता दें कि इस्तीफा मंजूर होने से पहले तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई दिल्ली गए थे। उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर अपनी राजनीतिक योजनाओं पर चर्चा की थी। उनकी इस मुकाबात के बाद राजनीतिक हलकों में अटकलें थीं कि बीजेपी अन्नामलाई को मना सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दावा किया जा रहा था कि बीजेपी से इस्तीफ़ा देने पर अड़े अन्नामलाई ने अमित शाह से मुलाक़ात के बाद अपना रुख़ नरम कर लिया था। ये भी कयास लगाए जा रहे थे कि पीएम मोदी से मुलाकात के बाद ही वे इस्तीफे को लेकर अंतिम फैसला करेंगे।

Annamalai Resigns from BJP: IPS से राजनेता बने अन्नामलाई

भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के पूर्व अधिकारी, अन्नामलाई 2020 में बीजेपी में शामिल हुए और तेजी से तमिलनाडु में पार्टी के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक के रूप में उभरे। 2021 से 2025 तक राज्य बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर काम करते हुए, उन्होंने राज्य-व्यापी कई अभियानों का नेतृत्व किया और युवा मतदाताओं व सोशल मीडिया फ़ॉलोअर्स के बीच एक मज़बूत समर्थन आधार बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान, वह राज्य में पार्टी के सबसे प्रमुख चेहरों में से एक बनकर उभरे।

2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के बाद उनके भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं; इन चुनावों में बीजेपी के सबसे प्रमुख चेहरों में से एक होने के बावजूद उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अन्नामलाई एक स्वतंत्र राजनीतिक रास्ता चुनने के लिए दृढ़ संकल्पित दिख रहे हैं। इस बीच, उनके नई राजनीतिक पार्टी बनाने की अफ़वाहों ने भी जोर पकड़ लिया है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Amit Shahannamalai quits bjpAnnamalai resignationAnnamalai Resigns from BJPBJP Tamil NaduK Annamalainitin nabin accepts annamalai resignationNitin Naveenparty resignationPolitical newsTamil Nadu BJPTamil Nadu politics