दोबारा मां बनीं अभिनेत्री नेहा धूपिया, पति अंगद ने शेयर की तस्वीरें

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया दोबारा मां बन गई हैं और अपने दूसरे बच्चे के रूप में उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। इसकी जानकारी नेहा धूपिया के पति एवं अभिनेता अंगद बेदी ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी। अंगद बेदी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा- सर्वशक्तिमान ने आज हमें एक बेटे का आशीर्वाद दिया। नेहा और बेबी दोनों ठीक हैं। मेहर बेबी का टाइटल नए बच्चे को देने के लिए तैयार है। वाहेगुरु मेहर करें।

ये भी पढ़ें..ममता बनर्जी भवानीपुर में 58 हजार वोटों से जीती, प्रियंका टिबरेवाल ने कहा-‘मैंन ऑफ़ द मैच’ मैं हूं

इस पोस्ट में अंगद ने अपनी पत्नी का शुक्रिया भी अदा किया है। उन्होंने लिखा- इस सफर में ऐसा योद्धा होने के लिए धन्यवाद। आओ अब हम चारों मिलकर इसे यादगार बनाएं। अंगद के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ मनोरंजन जगत की हस्तियां भी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें बधाई दे रही हैं।

उल्लेखनीय है अभिनेत्री नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने लम्बे रिलेशनशिप में रहने के बाद 10 मई 2018 को शादी कर ली थी। शादी के छह महीने बाद 18 नवंबर को नेहा और अंगद अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी मेहर के माता-पिता बन गए थे। वहीं अब नेहा और अंगद अपने दूसरे बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। दूसरे बच्चे के जन्म से नेहा और अंगद का परिवार पूरा हो गया है और दोनों अपने नन्हे बच्चे के आगमन से बहुत खुश और उत्साहित हैं।

ये भी पढ़ें..14 साल की नौकरानी से मालकिन की दरिंदगी, मेहमानों से जबरन बनवाती थी संबंध, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज…

ये भी पढ़ें..पॉर्न फिल्में देख छोटे भाई से संबंध बनाने लगी 9वीं की छात्रा, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज, सदमे में परिजन…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

 

Angad BediNeha DhupiaNeha Dhupia became a mother againअंगद बेदीदोबारा मां बना नेहा धूपियानेहा धूपिया
Comments (0)
Add Comment