FIFA World Cup 2026: फुटबॉल के महाकुंभ का आज से आगाज, ओपनिंग सेरेमनी में केटी पेरी और शकीरा देंगी धमाकेदार परफॉर्मेंस

FIFA World Cup 2026 Opening Ceremony: अमेरिका-कनाडा और मैक्सिको की मेजबानी में आयोजित दुनिया का सबसे बड़ा खेल फीफा विश्व कप 2026 का आगाज 11 जून से हो रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मैक्सिको बनाम साउथ अफ्रीका के बीच मैक्सिको सिटी में खेला जाएगा। जब मैच शुरू होगा, तब भारत में 12 जून हो चुकी होगी। समय की बात करें तो मैच रात में 12 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। हालांकि मैच से पहले धमाकेदार ओपनिंग सेरेमनी होगी। जिसमें कई बड़े स्टार परफॉर्मेंस देंगे।

शकीरा-पेटी केरी के परफॉर्मेंस से होगा आगाज

सबसे खास बात यह है कि टूर्नामेंट तीन देशों में हो रहा है, इसलिए FIFA वर्ल्ड कप 2026 के लिए तीन अलग-अलग ओपनिंग सेरेमनी (FIFA World Cup 2026 Opening Ceremony) रखी गई है। मैक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच मैच शुरू होने से पहले, दर्शक मैक्सिको सिटी में एक शानदार ओपनिंग सेरेमनी देखेंगे, जिसमें शकीरा और बर्ना बॉय की मुख्य परफॉर्मेंस होंगी। जिसके लिए उन्होंने सप्ताहभर जमकर रिहर्सल की है। ओपनिंग सेरेमनी मैच से 90 मिनट पहले शुरू होगी। भारत में, ओपनिंग सेरेमनी 11 जून को रात 11:00 बजे से देखी जा सकती है।

दूसरी ओपनिंग सेरेमनी (FIFA World Cup 2026 Opening Ceremony) कनाडा के टोरंटो में होगी। टूर्नामेंट के तीसरे मैच में कनाडा का मुकाबला बोस्निया और हर्जेगोविना से होगा। यहा ओपनिंग सेरेमनी 12 जून को रात 11:00 बजे होगी। इसके बाद, मेजबान देश USA में पैराग्वे के खिलाफ अपना पहला वर्ल्ड कप मैच खेलेगा। लॉस एंजिल्स स्टेडियम में होने वाला यह मैच 13 जून को भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे शुरू होगा।

मैच से पहले सुबह 5:00 बजे एक भव्य ओपनिंग सेरेमनी होगी, जिसमें दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए मशहूर अमेरिकी सिंगर केटी पेरी परफॉर्म करेंगी। शकीरा और बर्ना बॉय और केटी पेरी के अलावा अन्य कलाकारों में एलेजांद्रो फर्नांडीज, बेलिंडा, डैनी ओशन, जे बाल्विन, लीला डाउन्स, लॉस एंजिल्स अज़ुलेस, माना और टायला शामिल हैं, जो धमाकेदार परफॉर्मेंस देंगे।

FIFA World Cup 2026: 19 जुलाई को होगा फाइनल

गौरतलब है कि फीफा विश्व कप 2026 का आगाज 11 जून से हो रहा है और फाइनल मुकाबला 19 जुलाई (भारतीय समयानुसर 20 जुलाई) को खेला जाएगा। इस बार इस टूर्नामेंट में 48 टीमें कुल 104 मैच खेलेंगी। इस नए और बड़े फ़ॉर्मेट वाले टूर्नामेंट को चार-चार टीमों को 12 ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप की टॉप-2 टीमें और तीसरे स्थान पर रहने वाली 8 सबसे बेहतरीन टीमें नॉकआउट स्टेज में पहुंचेंगी।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

fifa 2026Fifa world cup 2026FIFA World Cup 2026 Opening Ceremonyfifa world cup opening ceremonyKaty Perryshakirashakira non stop rehearsals fifashakira shares bts photos