Don 3 Controversy: रणवीर सिंह-फरहान की लड़ाई में कूदे सलमान खान, ‘डॉन 3’ विवाद सुलझाएंगे भाईजान

Don 3 Controversy: फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर रणवीर सिंह और फिल्ममेकर फरहान अख्तर के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए बॉलीवुड के दबंग खान एक्टर सलमान खान भी कूद पड़े। यह विवाद तब शुरू हुआ जब रणवीर सिंह अचानक फिल्म ‘डॉन 3’ से बाहर हो गए, जिसके बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने उनके खिलाफ ‘नॉन-कोऑपरेशन नोटिस’ जारी कर दिया था।

Don 3 Controversy: ‘डॉन 3’ विवाद को सुलझाएंगे भाईजान

रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान ने दोनों पक्षों से निजी तौर पर बात की है ताकि इस मामले को शांति से सुलझाया जा सके। खबरों की माने तो रणवीर सिंह के फिल्म छोड़ने के बाद स्थिति काफी बिगड़ गई थी और अब यह मामला कानूनी विवाद का रूप ले चुका है। इसी को देखते हुए, सलमान खान ने रणवीर सिंह और फरहान अख्तर दोनों से बातचीत शुरू की है, और उन्हें सलाह दी है कि वे अपने मतभेद भुलाकर आपस में मेल-जोल बढ़ाएं। बताया जा रहा है कि सलमान का मानना है कि इस तरह का समाधान न केवल इन दोनों कलाकारों के लिए, बल्कि पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए फायदेमंद होगा।

डॉन 3′ को लेकर क्यों हुआ विवाद

खबरों के अनुसार, रणवीर सिंह ‘डॉन 3’ को ज़्यादा गंभीर और डार्क अंदाज़ में पेश करना चाहते थे, जबकि निर्देशक फरहान अख्तर की सोच कुछ और ही थी। जैसे-जैसे ये रचनात्मक मतभेद बढ़ते गए, रणवीर ने इस प्रोजेक्ट से खुद को अलग करने का फैसला कर लिया। इसके बाद, फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने कथित तौर पर रणवीर से ₹45 करोड़ के हर्जाने की मांग की। बात यहीं खत्म नहीं हुई; फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने भी रणवीर के खिलाफ ‘असहयोग’ का निर्देश जारी कर दिया।

सुर्खियों में छाया रणवीर-फरहान विवाद

हालांकि रणवीर सिंह की टीम का कहना है कि वे इस पूरे मामले को निजी तौर पर सुलझाना चाहते हैं, लेकिन यह विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इंडस्ट्री के भीतर भी इस मुद्दे पर चर्चाएं तेज़ होती जा रही हैं। ऐसे में, सलमान खान के दखल को फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक सकारात्मक कदम के तौर पर देखा जा रहा है। अब यह देखना बाकी है कि क्या सलमान की कोशिशें रणवीर और फरहान के बीच के इस विवाद को खत्म करने में कामयाब हो पाएंगी।

ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Bollywood newsDon 3don-3 ControversyEntertainment NewsFarhan AkhtarFWICEhindi newsRanveer SinghSalman Khanएंटरटेनमेंट न्यूज़डॉन 3डॉन-3 विवादफरहान अख्तरबॉलीवुड न्यूज़रणवीर सिंहसलमान खानहिंदी न्यूज़