लखनऊ की हरियाली पर चलेगी आरी, काटे जाएंगे 64000 पेड़

लखनऊ–गोमती नदी के किनारे से 63 हजार 799 पेड़-पौधे, बाड़ व झाड़ियां हटायी जाएंगी। एचएएल ने डिफेंस एस्क्सपो के आयोजन के लिए इन्हें नदी के किनारे से हटाने को कहा है। एक्सपो खत्म होने के बाद यहां नए पेड़-पौधे लगाए जाएंगे।

प्रदूषण की मार झेल रहे राजधानी लखनऊ में अगले साल फरवरी में होने वाले डिफेंस एक्सपो के लिए गोमती नदी के किनारे से 64,000 पेड़ हटाने की तैयारी की जा रही है | शासन ने डिफेंस एक्सपो के लिए 63,799 पेड़ हटाने को कहा है | डिफेंस एक्सपो के दौरान सैन्य उपकरणों के प्रदर्शन और अन्य सुविधाओं के लिए पेड़ हटाने की ये तैयारी की जा रही है | सूत्रों के मुताबिक हनुमान सेतु से लेकर निशातगंज तक गोमती किनारे लगे पेड़ हटाने का प्रस्ताव भेजा गया है |

डिफेंस एक्सपो खत्म होने के बाद गोमती किनारों पर नए पेड़ लगेंगे | लिहाजा, लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी ने दोबारा पेड़ लगाने के लिए नगर निगम से 59 लाख रुपए की मांग की है |

64000 trees to be cutdefense expo
Comments (0)
Add Comment