शादी समारोह में पूड़ी बेलने आई महिला से 4 लोगों ने की हैवानियत, हालत गंभीर…

पुलिस ने शादी पंडाल में हलवाई की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला....

प्रदेश में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां में शादी समारोह में पूड़ी बेलने आई एक महिला के साथ 4 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया इस दौरान हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। जिसके बाद उसे (महिला को) गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें..पहले किया नमस्कर, फिर बदमाशों ने सिपाही को मारी दी गोली…

पीड़ित महिला के पति की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर के अनुसार, आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र की एक महिला थाना बरहन चौकी आंवलखेड़ा में एक मैरिज होम में रविवार रात्रि हलवाई के साथ गई थी।

चार लोगों ने गैंगरेप कर चौराहे छोड़ा…

पीड़िता का आरोप है कि हलवाई और उसका एक साथी उसे शादी पंडाल से दूर ले गए, जहां पहले से उनके तीन साथी मौजूद थे। उसका कहना है कि उन सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में वे उसे आंवलखेड़ा चौराहे के पास छोड़कर फरार हो गए।

किसी तरह पास में ही स्थित पुलिस चौकी पहुंची, लेकिन वहां कोई पुलिसकर्मी नहीं मिला। बाद में ग्रामीणों की मदद से कंट्रोल रूम पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस ने शादी पंडाल में हलवाई की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

आरोपियों की तलाश में चुटी पुलिस

घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक का कहना है कि महिला ने दो लोगों के नाम बताए हैं, जिनमें से एक को हिरासत में ले लिया गया है। थाना बरहन इंस्‍पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि महिला द्वारा बताए गए आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिशें दी जा रही हैं।

ये भी पढ़ें..भ्रष्ट पुलिसकर्मियों पर चला कमिश्नर का डंडा, थाना प्रभारी समेत सिपाही सस्पेंड…

ये भी पढ़ें..15 साल की छात्रा ने स्‍कूल के बाथरूम में 25 लड़को के साथ किया सेक्स, वायरल वीडियो से हुआ खुलासा…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Agra दुष्कर्मarrestgang rapemisdemeanormisdemeanor accusedraperape victimwedding ceremonyआगरागिरफ्तारदुष्कर्मदुष्कर्म आरोपीदुष्कर्म पीड़िताशादी समारोहसामूहिक दुष्कर्म
Comments (0)
Add Comment