अमर सिंह, बोले- जयाप्रदा ने #metoo कहा तो जेल जाएंगे आजम खान

0 14

न्यूज डेस्क — विरोधियों पर तीखा हमला करने वाले राज्यसभा सदस्य अमर सिह ने अपने पुराने चिर प्रतिद्वंदी आजम खां पर एक बार फिर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि जयाप्रदा ने ‘मी टू’ कहा तो खां साहब जेल चले जाएंगे। इसके अलावा अमर ने मोदी और योगी को हिदुओं के लिए जरूरी बताया।

दरअसल यूपी के फीरोजाबाद में हिंदू युवा वाहिनी भारत के कार्यक्रम में मंगलवार को मंच से अमर सिह ने कहा कि, ‘मी टू’ अभियान चल रहा है। यदि जयाप्रदा थाने चली गईं तो वे जेल रोड वाले आवास से सीधे जेल जाएंगे।

Related News
1 of 1,457

बता दें कि अमर सिंह का आरोप है कि आजम खान ने एक इंटरव्यू में उन्हें जान से मारने और उनकी बेटियों पर तेजाब डालने की धमकी दी थी। वो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। इस दौरान वो आजम खान पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर हिंदू बंटेगा तो आजम खान जैसे लोगों के हाथों कटेगा। उन्होंने कहा कि लोगों को तेल की चिंता है, लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि तेल मोदी जी के घर में नहीं होता। ये बाहर से आता है और उस दाम पर देने को सरकार बाध्य है। आप तेल का क्या करेंगे, जब जीवन ही नहीं बचेगा। मोदी-योगी के राज में कम से कम हिंदू लड़कियां सुरक्षित तो हैं।

उन्होंने कहा, ‘जब हमारी हिंदू लड़कियां का शोषण हुआ तो वो आजम खान जैसे लोग थे, जिन्होंने पुलिस को एफआईआर करने से रोका। मैं मुस्लिमों के खिलाफ नहीं हूं। हम स्वंतत्रता सेनानी अशफाक उल्लाह खान, अब्दुल हमीद और डॉ. अब्दुल कलाम का सम्मान करते हैं। लेकिन हम उन मुस्लिमों के खिलाफ हैं, जो यहां रहते हैं, लेकिन प्रशंसा  पाकिस्तान की करते हैं। ऐसे लोगों की भारत में जगह है, उन्हें चले जाना चाहिए। वहीं सपा-बसपा के गठबंधन पर कहा कि सरगम के लिए सुर जरूरी है, मगर सपा के तो सुर ही बिगड़े हुए हैं। 

Comments
Loading...