श्रद्धांजलि सभा के बाद पूर्व पीएम अटल जी की तस्वीर ज़मीन पर छोड़ गए भाजपाई

0 24

हरदोई — जिले के परीक्षा  ग्रह के गेट पर एक अजीबो-गरीब मामला देखने को मिला है। जिसमें प्रेक्षागृह में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के द्वारा की गई श्रद्धांजलि सभा के बाद पूर्व पीएम स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई की तस्वीर प्रेक्षागृह के गेट पर नाली के किनारे जमीन में रखी नजर आई।

 

Related News
1 of 1,457

जहां एक ओर पूरा भारत  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन के बाद पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई अस्थि कलश यात्रा निकल जगह-जगह श्रद्धांजलि सभा में कर रहा है। इसी क्रम में हरदोी जिले में भी अस्थि कशल यात्रा का आयोजन किया गया लेकिन कार्यक्रम के बाद हरदोई के परीक्षा ग्रह के गेट पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की तस्वीर जमीन में नाली के किनारे रखी होना हैरत में जरूर डालता है। ऐसे में सफेदपोश नेताओं की देश के गौरव राजनेताओं के विषय में सोच को भी दर्शाता है।

वहीं इस मामले पर हरदोई जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री बोलने से बचते दिखाई दे रहे हैं और कोई भी नेता कैमरे के सामने आकर बयान देने से बच रहा है।जबकि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की तस्वीर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है।

(रिपोर्ट-सुनील अर्कवंशी,हरदोई)

Comments
Loading...