अब मिर्जापुर परिवहन विभाग की बिल्डिंग हुई भगवा !

0 73

मिर्जापुर– उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार बनने के बाद से कई शहरों का नाम बदलने के साथ सरकारी भवनों का भगवाकरण करने काम जारी है। कई जिलों में सरकारी भवनों का भगवाकरण करने पर विवाद भी हुआ। अब मिर्जापुर जिले का सबसे महत्वपूर्ण कार्यालय परिवहन विभाग का भी भगवाकरण हो गया है।

Related News
1 of 1,457

अधिकारियों से पूछने पर वे इससे इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह सिर्फ एक रंग है जो सबको पसंद आया तो आम सहमति बनने पर रंगाई की गई। बरौधा कछार में स्थित परिवहन विभाग कार्यालय को इन दिनों भगवा रंग में रंगने का कार्य तेजी से चल रहा है। कार्यालय के दो मुख्य द्वारों को भगवा रंग में रंगने के बाद मुख्य बिल्डिंग के तीस प्रतिशत भाग को भगवा रंग से रंगा जा चुका है। बाकी के लिए अभी काम चल रहा है। मजदूर एक-एक कर पूरे बिल्डिंग को भगवा रंग में सजाने में लगे हुए हैं।

परिवहन विभाग के संभागीय प्रवर्तन अधिकारी ओम प्रकाश सिंह से जब कार्यालय को भगवा रंग से रंगने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह केवल एक रंग है। विभाग में साफ-सफाई सौन्दर्यीकरण और रंग रोगन के लिए पैसा आया था। रंगाई-पुताई का कार्य करने वाले की तरफ से पसंद के लिए कई रंग दिखाए गए। जिनमें से यही रंग सभी को पसंद आया इसलिए इसे चुना गया है। इसमे भगवा रंग जैसी कोई बात नहीं है।

Comments
Loading...