खेत में मिला दो युवकों का शव, खुली कानून व्यवस्था की पोल

0 14

हाथरस–दो युवको के शव मिलने से यूपी का हाथरस जिला दहल गया और कानून व्वयस्था की पोल खुल गई। शवों के खेत में मिलने की सुचना मृतक युवको के परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। 

Related News
1 of 1,457

घटना की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा और घटना की छानबीन में जुटी गई। मामला थाना कोतवाली सासनी के गोहाना चौकी क्षेत्र के गांव रामनगर का है जहाँ जंगलों में आज सुबह दो युवको के शव होने की जनकारी मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैली गई। वही दोनों मृतकों की पहचान करुआ व् करन सिंह निवासी गाँव रामनगर के रूप हुई ,बताया जा रहा है दोनों युवक मजदूरी का कार्य करते थे और दो दिन पूर्व घर से मजदूरी के लिए अलीगढ को निकले थे। लेकिन आज सुबह दोनों के शव संदिग्ध हालत में खेत में मिले तो परिवार में कोहराम मच गया। वही घटना की सुचना पर पुलिस के आलाधिकारी और डॉग स्क्वाड़ की टीम के साथ फोरेंसिक जाँच टीम भी घटनास्थल पर पहुँच गई और मामले की छानबीन करने में जुट गई। 

दोनों युवको की मौत के बाद गाँव में मातम सा पसर गया।  वही मृतक के परिजनो ने हत्या की आशंका जताई है पुलिस अधिकारी इस मामले में जाँच की बात कह रहे है वही छानबीन की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है। 

(रिपोर्ट-सूरज मौर्या, हाथरस)

Comments
Loading...