फर्रुखाबाद: यूपी समाचार की खबर का असर, दुष्कर्म का आरोपी प्रधान हुआ गिरफ्तार

0 26

फर्रुखाबाद–फर्रुखाबाद में यूपी समाचार की खबर का बड़ा असर हुआ है । स्वाट टीम ने रेप के आरोपी धंसुआ के प्रधान को आखिरकार पकड़ लिया है।

आपको बताते चले की कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने 10 फरवरी को काशीराम कॉलोनी निवासी एक महिला की ओर से प्रधान सुरजीत वर्मा व उसके साथी के विरोध छेड़खानी मारपीट गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज की थी। उस समय पुलिस ने दबाव बनाकर मीरा से झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जबकि महिला के साथ सुरजीत ने जबरन दुष्कर्म किया था जब मीडिया ने पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाया था।यूपी समाचार पर खबर चलने के बाद पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा यूपी समाचार की खबर का सज्ञान लेकर महिला के अदालत में बयान दर्ज कराएं। पुलिस ने महिला के बयानों के आधार पर ही मुकदमे में धारा 376, की बढ़ोतरी कर दी है। महिला पेशे से गायिका है ।

Related News
1 of 1,457

महिला जनपद हरदोई से जागरण में भजन गाकर बीती शाम को पांचाल घाट पहुंची थी ।अपने घर जाने के लिए  टेंपो का इंतजार कर रही थी ।तभी परिचित प्रधान सुरजीत वर्मा महिलाको घर पहचाने के लिए अपनी बाइक से नेकपुर कलां स्थित अपने कॉल सेंटर ले गया था। वहां सुरजीत ने महिला को नशीली काफी पीने को दी थी काफी विषैली लगने पर महिला ने एक घूंट पीने के बाद ही काफी फेंक दी थी। कोतवाली फतेहगढ़ के इंस्पेक्टर रजने चौहान ने गिरफ्तार प्रधान सुरजीत वर्मा को पुलिस लाइन में मीडिया के सामने पेश किया।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने मीडिया को बताया कि दुष्कर्म के आरोपी प्रधान को पकड़ने के लिए पुलिस की 2 टीमें बनाई गई थी। पुलिस ने आरोपी सुरजीत वर्मा को कोतवाली फतेहगढ़ में बेवर रोड टेंपो स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया है। एसपी ने गुड वर्क करने वाली टीम को 15000 इनाम दिए जाने की घोषणा की है।

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार, फर्रुखाबाद ) 

Comments
Loading...