मछलियों से भरा ट्रक पलटा,लोगों ने जमकर उड़ाई दावत

0 10

प्रतापगढ़ — जिले  के वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर सुबह-सुबह पुलिस के सामने सड़क पर फैली हजारो मछलियों की लूट होती रही और पुलिस तमाशा देखती रही । वहीं लोगो ने जमकर दावत उठाई।

Related News
1 of 1,457

दरअसल वाराणसी की तरफ से लखनऊ की ओर जा ट्रक संख्या एचआर 45 ब 6396 अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट गया। देखते ही देखते ट्रक पर लदी कई टन मछलियां सड़क पर आ गई। सड़क भारी तादात में मछलिया देख वाहनों में ब्रेक लग गई। इस हादसे की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पुलिस भी पहुची और वहा का नजारा देख दंग रह गई।

यहां सैकड़ो लोग मछलियों की लूट में व्यस्त दिखे तो पुलिस भी मोबाइल से इस नजारे को कैमरे में रिकार्ड करती नजर आई। हालांकि इस लूट में पूरा सौहार्द कायम रहा न तो हिन्दू-मुस्लिम का भेद दिख और न ही अगड़े पिछड़े का। हालांकि इस हादसे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं। फिलहाल सुबह-सुबह अगर लोगो को दो चार दिन के भोजन वो भी मछली का मुफ्त में जुगाड़  हो जाए तो थोड़ा इज्जत भी दाव पर लगाने से गुरेज नही किया।

(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी,प्रतापगढ़)

Comments
Loading...