बहुचर्चित शिक्षिका हत्याकांड में आया नया मोड़, पुलिस ने शिवानी को जिन्दा किया बरामद
एटा–जनपद एटा में बहुचर्चित शिक्षिका शिवानी हत्याकांड मामले में नया मोड़ आ गया है। 8 माह पूर्व हुई मृत शिक्षिका को पुलिस ने पंजाब प्रान्त से जिंदा तो बरामद कर लिया है लेकिन एटा पुलिस पर एक बड़ा सवाल खड़ा हो जाता है कि आखिर वो शव किसका था जिसको शिक्षिका शिवानी समझकर अंतिम संस्कार कर दिया गया था।
ये पूरा मामला थाना सकीट क्षेत्र के गड़िया यादगारपुर गाँव का है, जहाँ 8 माह पूर्व शिक्षका शिवानी की अपने साथी शिक्षक से आँखे चार हो गई। इसी के चलते ये दोनों कहीं रफूचक्कर हो गए थे और अपना परिवार बसाने की सोच लिया था। पीड़ित पिता ने अपनी बेटीकी गुमसुदगी थाना सकीट में दर्ज कराई थी। तभी डेढ़ माह पूर्व जनपद फिरोजाबाद के एका थाना पुलिस ने पीड़ित पिता को सूचना दी कि एक लड़की का शव मिला है। उस शव की शिनाख्त पिता महेश ने अपनी बेटी शिक्षका शिवानी के रूप में की और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। अब पुलिस पर बड़ा सवाल ये है कि आखिर पुलिस ने इसकी सही से विवेचना क्यों नही की और ये अभी तक ये क्यों नही पता किया कि आखिर वो शव किसका है जिसकी निर्मम तरीके से हत्या के बाद शव को नहर के किनारे फेंक दिया था। ये घोर लापरवाही पुलिस की भी सामने आ रही है।
वहीं शिक्षिका शिवानी के पिता की माने तो-‘जब उनको उनकी पुत्री का शव बताकर दिया गया था उस समय उस चेहरे पर तेजाब डाला गया था जिसकी वजह से उसकी पहचान करना मुश्किल था लेकिन लेकिन वह शव मेरी बेटी जैसा ही लग रहा था।’
(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)