सिगरेट पीने से मना करने पर दबंग ने गर्भवती को चलती ट्रेन फेंका, मौत

0 19

शाहजहांपुर —  उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शनिवार को जलियांवाला एक्सप्रेस ट्रेन में एक गर्भवती महिला की इस लिए हत्या कर दी गई क्योंकि उसने सिगरेट पीने से मना किया था.

Related News
1 of 1,457

दरअसल ट्रेन में सफर के दौरान बोगी में सिगरेट पीने को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद  नाराज आरोपी युवक ने महिला को नीचे धक्का दे दिया. महिला के ट्रेन से नीचे गिरने के कारण बुरी तरह घायल हो गई. जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. 

बता दें कि बरेली रेलवे स्टेशन के आगे जलियांवाला एक्सप्रेस ट्रेन में एक महिला अपने परिवार के साथ यात्रा कर रही थी. इसी दौरान ट्रेन के अंदर सिगरेट पीने को लेकर एक युवक से विवाद हो गया. मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी युवक ने महिला को ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया.जहां गंभीर रुप से घायल गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई.घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.आनन फानन में पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

वहीं मृतक महिला के परिजनों का आरोप है कि शाहजहांपुर जीआरपी ने सिर्फ मारपीट का मुकदमा आरोपी युवक के खिलाफ दर्ज किया है. जबकि यह मामला सीधेतौर पर हत्या से जुड़ा हुआ है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Comments
Loading...