प्रतीक के गृह प्रवेश पर एक साथ दिखा यादव कुनबा, रिश्तों में दिखी खटास

0 34

लखनऊ — राजधानी लखनऊ में सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के आज गृह प्रवेश पर एक बार फिर समाजवादी पार्टी का कुनबा एक साथ एकत्र हुआ, हालांकि इसमें शिवपाल सिंह यादव शामिल नहीं थे।

Related News
1 of 1,457

दरअसल लखनऊ के अमर शहीद पथ पर अंसल एपीआई में अपर्णा यादव के गृह प्रवेश के दौरान प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के संयोजक शिवपाल सिंह यादव के आगमन की सूचना पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव वहां से चले गए।

बता दें  कि नवरात्र के बाद अब मांगलिक कार्य ने जोर पकड़ लिया है। इसी क्रम में आज मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव ने अंसल एपीआई में अपने नए घर में प्रवेश किया। इस दौरान मुलायम सिंह यादव के साथ उनकी पत्नी साधना, अखिलेश यादव, डिंपल यादव भी मौजूद थे। प्रतीक यादव ने अपर्णा यादव से साथ पूजा की।इस दौरान हवन के समय डिम्पल भी उनके साथ हवन करती नजर आई। पूजा खत्म होने के बाद डिंपल यादव वहां कार्यकर्ताओं से मिली। इसके बाद समाजवादी पार्टी के सबसे बड़े परिवार के लोगों ने ग्रुप फोटो भी खिचवाई।

Comments
Loading...