अमेठ-सुल्तानपुर हाईवे पर आपस में भिड़े ट्रक,तीन की मौत

0 13

न्यूज डेस्क — यूपी के अमेठी में देर रात तीन ट्रकों की आपसी भिडंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

Related News
1 of 1,457

सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

बता दें कि घटना पीपरपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर चौराहे की है.यहां अमेठी- सुल्तानपुर हाईवे पर गुरुवार  देर रात तीन ट्रकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई.हादसा इतना जबरदस्त था की तीनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए सुल्तानपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जहां तीनों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है.

हालांकि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है.इस हादसे में ड्राइवर, कंडक्टर और क्लीनर की मौत हुई है.फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है. 

Comments
Loading...