एटा में मामी को कॉल गर्ल बताकर सोशल मीडिया पर किया अश्लील पोस्ट

0 48

एटा– रिश्तों को कलंकित करते हुए एटा में एक भांजे ने अपनी ही मामी का सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज वाइरल कर दिया। जिसके बाद महिला के पास अश्लील फोन आने शुरु हो गए। बाद में पता लगने पर पीड़ित महिला ने भांजे के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया।

वहीं इससे नाराज भांजे ने अपने भाइयों की मदद से पीड़ित महिला के घर जबरन घुसकर उससे मारपीट कर केस वापस लेने की धमकी दे डाली। समाजवादी पार्टी का नेता होने की वजह से पुलिस भी उस पर हाथ डालने से बच रही है।

Related News
1 of 1,457

दरअसल ये पूरा मामला एटा शहर के नगला केवल का है जहां पीड़ित महिला का दो दिन पूर्व उसके सगे भांजे ने उसे कॉल गर्ल बताते हुए सोशल मीडिया पर उसका अश्लील मैसेज वायरल कर दिया। जब पीड़िता के पास लोगों के अश्लील फोन आने लगे तो पीड़िता और उसका पति  हक्के -बक्के रह गए।

जब उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज की जानकारी हुई तो उन्होंने आरोपी के विरुद्ध देहात कोतवाली में मामला दर्ज करा दिया। लेकिन इस पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी घटना की तहरीर दर्ज होने से बौखला गया और अपने परिजनों सहित पीड़िता के घर पहुंच कर पीड़िता की जबरदस्त पिटाई कर दी और मुकदमा वापस न लेने की स्थिति में जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया।

पीड़ित ने आरोपी धीरेंद्र द्वारा मार-पीट की सूचना पुलिस को दे दी है। लेकिन इस घटना से पीड़ित परिवार इतना भयभीत है कि वो पलायन करने की सोच रहा है। पीड़ित का कहना है कि अगर पुलिस पहले कार्रवाई करती तो यह घटना नहीं होती। वहीं इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है जांच होते ही आरोपी पर कार्रवाई होगी।

Comments
Loading...