बीजेपी विधायक की गुंडई, 57 लाख के बकायेदार का जबरन जुड़वाया बिजली कनेक्शन

0 15

बलिया–बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह की दबंगई एक बार फिर देखने को मिली। बिजली विभाग द्वारा बड़े बकायेदारो की बिजली काट कर लौट रहे बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता और अवर अभियंता को अपनी गाड़ी में बैठाकर ले जाकर जबरन काटी गई विजली का कनेक्शन चालू करवाया ।

Related News
1 of 1,457

जिससे नाराज बिजली विभाग के समस्त कर्मचारी बीजेपी विधायक के ऊपर कार्यवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए और विधायक के ऊपर मुकदमा दर्ज कराने की कर रहे मांग । आपको बता दे कि बिजली विभाग की टीम अधिशाषी अभियंता के के नेतृत्व में एक कोल्ड स्टोरेज की बिजली काटने गए थे जिसके ऊपर 57 लाख का बकाया था। उसी कोल्ड स्टोरेज की बिजली काटने के बाद बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने जबरन काटी गई बिजली को जुड़वाया ।

 

Comments
Loading...