रफ्तार का कहरः गाड़ियों की भिड़ंत में 2 की मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल

0 17

हाथरस– हाथरस में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहाँ देर रात तेज रफ़्तार से आ रही मैक्स गाड़ी और सवारियो से भरे टेम्पो में आमने सामने भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई और लगभग एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये।

Related News
1 of 1,457

सभी घायलों को हाथरस के बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलो में 4 मासूम बच्चे भी शामिल थे। गंभीर घायलो को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने अलीगढ़ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। हादसा हाथरस और इगलास रोड के बीच में हुआ जोकि हाथरस जिले की सीमा से सटे गाँव तोचिगढ़ थाना इगलास जिला अलीगढ  क्षेत्र में है। घटना अलीगढ जिले की होने के बावजूद भी घायलों को उपचार के लिये हाथरस जिले के जिला अस्पताल में 108 एम्बुलेंस द्धारा भिजवाया गया जहाँ सभी घायलों को अलीगढ भेज दिया गया।  

(रिपोर्ट-सूरज मौर्या, हाथरस)

Comments
Loading...