प्लाट की चल रही थी खुदाई, तभी फावड़े में फंस गई एक बोरी और फिर…

0 31

बहराइच– रामगावँ इलाके में एक व्यक्ति अपना मकान बनवाने के लिए अपने प्लाट पर बुनियाद की खुदाई करा रहा था, तभी एक मजदूर चिल्ला कर भाग निकला । दरअसल मजदूर के फावड़े में एक बोरी फंस गई जिसे मजदूर ने  हाथ लगा कर देखा तो उसमें एक लाश नजर आई।

Related News
1 of 1,457

लाश को देखते ही श्रमिक तेजी से वहां से भाग निकला इसके बाद प्लाट मालिक ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश को बोरी से बाहर निकलवाया और आसपास के लोगो से उसे पहचान करवाई, पर लाश की पहचान नही हो सकी । पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।  

बहराइच के थाना राम गॉव के  बरुवा घाट इलाके में आज एक व्यक्ति अपने प्लाट पर मकान बनवाने के लिए वहां खुदाई करवा रहे थे तभी खुदाई कर रहे मजदूर को एक लाश नजर आई और वो लाश को देखते ही वहां से भाग निकला और इसकी जानकारी मकान मालिक को दी । जिसके बाद उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी ।  पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच  लाश को बोरे से बाहर निकलवा कर वहां काफी लोगो से पहचान करवाई पर लाश की पहचान नही हो सकी ।  जिसके बाद  लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । 

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)

Comments
Loading...