पुलिस के लिए चैलेंज बना सीसीटीवी में कैद बाइक चोर !

0 16

फर्रुखाबाद–जिले में पुलिस चोरों पर अंकुश नही लगा पा रही है।चोरों के हौसले इतने बुलन्द है कि सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद बाइक को आसानी से चोरी करके ले जाते है।वही जब उसकी फोटो पुलिस को सौंपी जाती है तो पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठी नजर आ रही है।

Related News
1 of 1,457

पुलिस कप्तान ने जबकि अपने सभी थानेदारों को आगाह भी किया लेकिन जिस प्रकार से अभी तक पुलिस की नौकरी करते आ रहे थे , कर रहे है।चोरी की लाइव फुटेज मिलने के बाद भी अभी तक पुलिस बाइक चोर से कोसो दूर नजर आ रही है।यह बाइक माल में काम करने वाले एक कर्मचारी की है।उसके पास इतना पैसा नही की दोबारा से बाइक खरीद सके।जिले में रोजाना किसी न किसी थाना क्षेत्र से बाइक चोरी हो जाती है।बहुत से बइको चोरी की रिपोर्ट भी दर्ज नही की जाती है।वही बइक चोरों से जनता परेशान है कि वह अपनी बाइक की सुरक्षा किस प्रकार करे।

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद)

Comments
Loading...