गोंडा में दामाद के भाई को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

0 33

गोंडा– जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में ससुराल वालों की दरिंदगी उस वक्त देखने को मिली जब उन्होने घर आए दामाद के भाई को पेड़ से बांध कर बुरी तरह पीटना शुरु कर दिया। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी लल्लन सिंह ने सीओ तरबगंज को जांच के आदेश दिए है।

Related News
1 of 1,457

वहीं इस घटना के बारे में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कह रही है। मामला तरबगंज थाना क्षेत्र के मनहना गांव का है। जहां दामाद व ससुराल वालों के बीच दहेज को लेकर विवाद चल रहा था। इस सिलसिले में दोनो पक्षों के बीच विवाद कोर्ट में चल रहा है।

इस बीच ससुराल वालों ने विवाद को सुलझाने के बात कहकर दामाद के छोटे भाई मुकेश को घर बुलाया। मुकेश के घर पहुंचते ही ससुरालियों ने उसे पेड़ से बांध बुरी तरह पीटना शुरु कर दिया। उसने मदद के लिए खूब चीख पुकार लगाई लेकिन किसी ने भी उसकी मदद की जहमत नही उठाई।

इतने में भीड़ में मौजूद किसी शख्स ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने ससुराल पक्ष के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की बात कह रही है। वहीं इस मामले में एसपी लल्लन सिंह ने सीओ तरबगंज को जांच कर उचित कार्रवाई करने के आदेश भी दे दिए है।

Comments
Loading...