जिसे पकड़ने के लिए अधिकारियों ने दिन-रात किया एक, वो पल भर में हवालात से हुआ फरार

0 20

प्रतापगढ़ — जिले में अपराधियों पर नकेल कसने की अधिकारियो की कवायद पर पानी फेर रहे है मातहत। सात माह से फरार चल रहा पचीस हजार के इनामी को पकड़ कर सलाखों के पीछे डालने की कोशिश सफल तो हुई लेकिन भ्रष्ट पुलिस कर्मियो की मिलीभगत से कुछ ही घण्टो में हवालात से फरार हो गया। 

बता दे कि प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली के टेऊंगा में सात माह पहले एक लड़की से बलात्कार की कोशिशों को नाकाम करने वाली विधवा राबिया से लगभग आधा दर्जन अपराधियो ने देर शाम उसके घर मे घुसकर रेप के बाद उसके दोनों हाथ- पैरों को जगह जगह से तोड़ दिया था जिसके दूसरे दिन इलाहाबाद में उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। इस वारदात का मुख्य आरोपी मगन पासी तभी से फरार चल रहा था। हालांकि अदालत के आदेश पर कुर्की की भी कार्यवाई की गई थी बावजूद इसके पुलिस के पकड़ से दूर ही रहा मगन पासी।

Related News
1 of 1,457

वहीं जब एसपी देवरंजन वर्मा ने मगन की तत्काल गिरफ्तारी का फरमान जारी किया तो नगर कोतवाल और उनकी टीम ने मुखबिरों का जाल विछा दिया। उधर मुखबिर से सूचना मिली की मगन कल शाम अपने घर आने वाला है इस पर नगर कोतवाल अनुपम शर्मा ने अपने हमराहियों सहित नाकेबंदी कर नियत समय पर मगन को धर दबोचा और उसे सीखचों के पीछे डाल दिया। हालांकि उसे पुलिस की मनसा पर पानी फेरते देर नही लगी हवालात की सलाखों को कमजोर कर कोतवाली में तैनात मुंशी और होमगार्ड की मिलभगत से मगन एक बार फिर सलाखों से आजाद हो गया।

वहीं मगन के फरार की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया आलाधिकारियों सहित मातहतों के हाथ पांव फूल गए आननफानन में एसपी के आदेश पर जिम्मेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विभागीय कार्यवाई भी शुरू कर दी गई। अब देखना होगा कि कब तक मगन के गिरेबान तक पुलिस के हाथ पहुचते है।

(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी,प्रतापगढ़)

Comments
Loading...