महिला हिंसा रोकने के लिए राज्य महिला आयोग ने लगाई अधिकारियों की क्लास

0 18

सीतापुर– राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल आज सीतापुर के लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस पहुंची। यहां उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की ।

Related News
1 of 1,457

सुनीता बंसल ने बैठक के दौरान महिला हिंसा से जुड़ी तमाम शिकायतों को लेकर अधिकारियों से जानकारी हासिल की। वहीं महिला हिंसा की रोकथाम को लेकर ठोस कदम उठाए जाने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया। समाज कल्याण विभाग में कई खामियां पाए जाने पर सुनीता बंसल ने नाराजगी जाहिर करते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी को जमकर फटकार लगाई।

(रिपोर्ट-सुमित बाजपेयी,सीतापुर)

Comments
Loading...