गैंगरेप पीड़िता अपनी माँ के साथ SP आफिस में धरने पर बैठी,पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

0 13

फतेहपुर--यूपी के फतेहपुर जिले में एक गैंगरेप पीड़िता अपनी माँ के साथ एसपी आफिस परिसर में धरने पर बैठ गयी। धरने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और आनन फानन में रेप पीड़िता को धरने से उठाकर एसपी के पास ले जाया गया।

Related News
1 of 1,457

जहां एसपी ने न्याय का आश्वाशन दिया। पीड़िता की माने तो मुहर्रम के जुलूस के दौरान दो लोगों ने तमंचे के नोंक पर गलत काम किया ।घटना के बाद हम थाने कई बार गए लेकिन पुलिस वाले पैसे की लेनदेन करके पूरे मामले को खत्म करने का दबाव बना रहे हैं। इसलिए आज हम एसपी आफिस में धरने पर बैठे हैं हमे न्याय चाहिए। वहीं इस मामले में एसपी राहुलराज ने बताया कि एक महिला आज पेश हुए थी जो दो लोगों पर रेप किये जाने का आरोप लगाया है। इस मामले में एडिशनल एसपी से जांच कराकर उचित कार्यवाही की जाएगी ।

राहुल राज ( एसपी फतेहपुर) ने बताया कि कि एक महिला आज पेश हुए थी जो दो लोगों पर रेप किये जाने का आरोप लगाया है । इस मामले में एडिशनल एसपी से जांच कराकर  उचित कार्यवाही की जाएगी ।

(रिपोर्ट-नितेश श्रीवास्तव, फतेहपुर)

Comments
Loading...