आकाशीय बिजली गिरने से पांच की मौत, कई झुलसे

0 13

शाहजहांपुर — उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में आज बिजली गिरने से पांच जनों की मौत हो गई। इनमें कांठ थाना क्षेत्र के शमशेरपुर गांव में तीन बच्चे और युवक की मौत हो गई, जबकि इसी क्षेत्र के नबीपुर गांव में झुलसी बालिका ने दम तोड़ दिया। यही नहीं बिजली गिरने से बड़ी संख्या में लोग झुलसे गए, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

Related News
1 of 1,457

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शमशेरपुर गांव के कुछ बच्चे मैदान में पशु चरा रहे थे। रिमझिम बारिश का दौर जारी था तभी शाम करीब पांच बजे बारिश के साथ कड़कड़ाती बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आकर मोहित 25 वर्ष, बबलू आठ, अनमोल 10 वर्ष और डब्ले 9 वर्ष की झुलस कर मौत हो गई। हादसे में डब्ले के भाई विपिन समेत पांच बच्चे झुलस गए जिन्हें अस्पताल लाया गया है।इसी क्षेत्र के नबीपुर में आठ वर्षीय बच्ची वंदना की बिजली गिरने पर उसकी चपेट में आकर इस दुनिया को अलविदा कह गई जबकि अलग-अलग स्थानों पर चार लोग झुलस गये।

Comments
Loading...