बाइक सवारों को बोलेरो ने कुचला, एक की मौत

0 34

बहराइच– रमवापुर गांव निवासी दो युवक बाइक से भगवानपुर चौराहे जा रहे थे। सीतापुर मार्ग पर बोलेरो ने बाइक सवारों को रौंद दिया। मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई। जबकि सहयोगी घायल हुआ है। आसपास के लोगों की मदद से घायल को सीएचसी पहुंचाकर भर्ती कराया गया है।

Related News
1 of 1,457

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरदी थाना अंतर्गत रमवापुर गांव निवासी गुड्डन उर्फ बचनुवा (30) पुत्र रामशंकर अपने सहयोगी विनोद (40) पुत्र रामलाल के साथ बाइक से भगवानपुर चौराहे आ रहे थे। सीतापुर-बहराइच मार्ग पर हरदी थाना क्षेत्र में पहुंचने पर सीतापुर जा रही बोलेरो ने बाइक सवारों को रौंद दिया। मौके पर ही गुड्डन की मौत हो गई। जबकि सहयोगी विनोद घायल हुआ है। आसपास के लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी।

थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। फरार वाहन चालक की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। 

(रिपोर्ट – अनुराग पाठक , बहराइच )

Comments
Loading...