अराजक तत्वों ने हिन्दू देवी-देवताओं की मूर्तियों को किया खंडित

0 30

हरोदई — उत्तर प्रदेश में मूर्तियों को खंडित करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हरदोई जिले में आज कुछ अज्ञात असमाजिक तत्वों द्वारा एक मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्तियों को खंडित कर मौहोल बिगाड़ने का प्रयास किया गया।

वहीं मूर्ति क्षतिग्रस्त करने की जानकारी जैसे ही हिन्दू संगठनों को हुई मंदिर परिसर में एकत्र होने लगे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लोगो के खिलाफ मूर्ति तोड़ने का मामला दर्ज़ करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

Related News
1 of 1,457

दरअसल मामला हरदोई जिले माधोगंज कसबे में आज उस समय माहौल बिगड़ने लगा जब कस्बे के मोहल्ला पश्चमी पटेल नगर में स्थित बूढ़े बाबा मंदिर में असमाजिक तत्वों ने हनुमान जी,नन्दी व् नाग नागिन की मूर्ति की आँखे निकाल कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया । सुबह जब मोहल्लेवासी पूजा करने मंदिर गये तो उन्होंने देखा की मूर्तियों की आँख नही है । मंदिर की मूर्तियों को खंडित करने की खबर धीरे-धीरे खबर पूरे इलाके में फैल गयी। उसके बाद लोग आक्रोशित होकर मंदिर में एकत्र होने लगे। 

कुछ देर में ही विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल,संघ के लोग एकत्र होकर नारेबाजी करने लगे। स्थानीय लोगो ने कुछ व्यक्ति पर मंदिर की मूर्ति खंडित करने का आरोप लगाया। मामला गंभीर होता देखकर पुलिस ने मंदिर की मूर्ति खंडित करने का मामला दर्ज़ आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और मंदिर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गयी है।

(रिपोर्ट -सुनील अर्कवंशी)

Comments
Loading...