…और पुलिस की गिरफ्त से भाग निकले 25 हजार के ईनामी लुटेरे
अलीगढ़–बीती 1 जून की साय मथुरा की वैध जी ज्वेलर्स के 2 सेल्समेन रोडवेज बस में सवार होकर अलीगढ़ के स्वर्णकारों को करीब 41लाख रुपए के स्वर्ण आभूषण देने के लिए आ रहे थे। इसी दौरान गांव साथिनी के निकट बदमाशों ने रोडवेज बस को रुकवा कर स्वर्णकार के सेल्स वालों के साथ लूटपाट की और फरार हो गए।
पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए घटना के खुलासे के लिए टीमें गठित की ।शुक्रवार रात्रि प्रभारी निरीक्षक इगलास सुनील कुमार वर्मा को मुखबिर द्वारा सूचना मिली वैद्य जी स्वर्णकार के सेल्समेनो से लूट करने वाले गिरोह के सदस्य काका चौराहा पर किसी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हो रहे है। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन लुटेरे देवानन्द निवासी ,भीमप्रकाश निवासीगण कासगंज,बलदेब निवासी मथुरा को गिरफ्तार कर तीन लाख रुपये,2 तमंचे,कारतूस व चोरी की बाइक बरामद की। रात्रि में तीनों लोगों को पुलिस अभिरक्षा में डॉक्टरी परीक्षण के लिए सीएचसी ले जाया जा रहा था। इस दौरान देवानन्द ओर भीमप्रकाश पुलिस कर्मियों को धक्का देकर बिना नम्बर की बाइक पर सवार हो कर आये व्यक्ति के साथ सवार होकर फरार हो गए। इसकी सूचना आसपास के थानों के देने पर पुलिस सक्रिय हो गयी और नाकाबंदी कर चैकिंग शुरू कर दी।
गोंडा रोड पर थाना मडराक ओर इगलास पुलिस से भाग रहे लुटेरों से मुठभेड़ हो गयी। जिसमे देवानन्द ओर भीमप्रकाश गोली लगने से घायल हो गए। लेकिन बाइक लेकर आया धर्मेन्द्र तोमर भाग जाने में सफल रहा लेकिन पुलिस टीम ने उसे भी कुछ ही देर में धर दबोचा। पकड़े गए लुटेरों लूट में शामिल अपने अन्य साथियों के नाम बताने के साथ पुलिस फरार लुटेरों की सरगर्मी से तलाश करने के साथ जहाँ सोना बेचा गया है उन स्वर्णकारों की भी तलाश की जा रही है।
(रिपोर्ट- पंकज शर्मा, अलीगढ़ )