डिप्टी सीएम के गृह जनपद में मासूम बच्ची से दरिंदगी
कौशाम्बी — डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के गृह जनपद कौशाम्बी में एक मासूम बच्ची दरिंदगी की शिकार हुई है। पड़ोसी हैवान ने कमरे में बंद कर पंद्रह साल की मासूम बच्ची को हवस का शिकार बना डाला।
बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। खून से लतपथ मासूम बच्ची घर पहुंची तो उसकी यह हालत देख परिजनों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। वहीं घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के मुताबिक हैवानियत की यह वारदात कोखराज थाना इलाके की है। पीड़िता के परिजनों के मुताबिक घर के बाहर खेल रही पंद्रह साल की मासूम बच्ची को पड़ोस के आरोपी सुएब नामक युवक ने बहला कर एक कमरे में ले गया और बंधक बनाकर मासूम बच्ची को अपने हवस का शिकार बना डाला। दरिंदगी की शिकार पीड़ित मासूम खून से सनी घर पहुंची तो उसकी यह हालत देख कर परिजनों की सांसे कुछ देर के लिए थम सी गई। सूचना मिलते ही कोखराज थाने की पुलिस मौके पहुंची और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी हैवान के विरुद्ध केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।
(रिपोर्ट-शेषधर तिवारी,कौशाम्बी)