बहराइचः 30 करोड़ की लागत से बने अस्पताल को अभी तक नहीं मिली स्वीकृति

0 15

बहराइच — जिला अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुये सपा सरकार में अस्पताल परिसर में ही 100 बेड का अतिरिक्त भवन बनाने की स्वीकृति मिलने के बाद दो सालों में भवन बनकर तैयार तो हो गया लेकिन बनने के कई माह बीत जाने के बाद भी इसका संचालन शुरू नही हो सका है ।

जिम्मेदारों ने 30 अप्रैल से इसके चालू होने की बात कही थी । लेकिन स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है । कि अग्निशमन विभाग की और से अनापत्ति प्रमाण पत्र न मिलने से अस्पताल के नवीन भवन का हस्तांतरण नही हो सका ।

Related News
1 of 1,457

जिला अस्पताल में मात्र 201 बेड है । जबकि यहां पर जिले के अलावा श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर के साथ ही पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से भी मरीज इलाज के लिये आते हैं । मरीजों के दबाव का आलम ये है कि एक दिन ओ पी डी में तीन हजार के करीब मरीजों का परीक्षण होता है । अस्पताल प्रसाशन की संस्तुति पर सपा सरकार के समय जिला अस्पताल के उच्चीकरण की अनुमति मिलने के बाद परिसर में ही तीस करोड़ की लागत से सौ बेड का चार मंजिला अस्पताल बनना शुरू हुआ था । जो कि तीन माह पूर्व बनकर तैयार हो गया । लेकिन इसका संचालन अभी तक नही शुरू हो सका है । 

इस बारे में जब ई टी वी संवाददाता ने सी एम एस ओ पी पांडे से बात की तो उनका कहना है । कि अस्पताल भवन बनकर तैयार है । लेकिन अभी तक उन्हें अग्निशमन विभाग की और से अनापत्ति प्रमाण पत्र नही मिला है । जिसकी वजह से इसका हस्तांतरण अस्पताल प्रसाशन को नही हुआ है । जैसे ही भवन का हस्तांतरण होगा उसके बाद सरकार से स्टाफ की मांग कर अस्पताल का संचालन शुरू करा दिया जायेगा । 

वही इस मामले में अग्निशमन विभाग का कहना है ।कि अस्पताल प्रसाशन की और से अभी तक न तो नवीन भवन का नक्शा भेजा गया है । न ही लिखित में कुछ भेजा गया है । 

(रिपोर्ट-अमरेंद्र पाठक,बहराइच)

Comments
Loading...