पत्नी से करवाना चाहता था ये गंदा काम,मना करने पर किया गंजा
शाहजहांपुर — उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक वहशी पति का हैवानियत भरा चेहरा सामने आया है।यहां अपनी पत्नी को चरित्रहीन बताते हुए भाई संग मिल महिला को गंजा कर दिया। यही नहीं आरोप है कि जब पीड़ित महिला पुलिस के पास पहुंची तो शिकायत दर्ज करने के बजाये उसे दिन भर थाने में बैठाए रखा।
दरअसल मामला थाना निगोही के एक गांव का है ,यहा रहने वाली महिला का पति उसे चरित्रहीन बताते हुए रोज प्रताड़ित करता था । आरोप है कि पति अपनी पत्नी को वेश्यावृत्ति करने के लिए मजबूर कर रहा था।वहीं महिला के मना करने पर उसके पति ने उसे खाने में नशीली दवा देकर उसे बेहोश कर दिया और अपने भाई के साथ मिलकर ब्लेड से उसके बाल काटकर उसे गंजा कर दिया। महिला जब शिकायत लेकर निगोही थाने पहुंची तो वहां पुलिस ने महिला को सुबह से शाम तक थाने में बैठाये रखा।
पीड़ता ने बताया कि उसके पति ने उसके सिर के बालों को ब्लेड से काटकर उसे गंजा कर दिया। पत्नी के साथ ये सब कर के पति मौके से फरार हो गया। हद तो तब हो गई जब न्याय की गुहार लगा रही पीड़ित महिला को थाने में सुबह से शाम तक बैठाकर रखा गया। हालांकि मामले को तूल पकड़ता देख सीओ सदर बलदेव सिंह खनेड़ा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।