अब अखिलेश यादव बिजनेस में आजमाएंगेंं हाथ,लखनऊ में खोलने जा रहे हैं होटल
लखनऊ– यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अब राजनीति के बाद बिजनेस के क्षेत्र में भी अपनी किस्मत आजमाने की तैयारी में है। अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ बिजनेस पार्टनरशिप करने जा रहे है। इसके लिए अखिलेश यादव ने लोक निर्माण विभाग से होटल बनवाने की अनुमति मांगी है।
दरअसल अखिलेश यादव ने लखनऊ के हजरतगंज में ए-विक्रमादित्य मार्ग पर हेरिटेज होटल का निर्माण कराने के लिए अनुमति मांगी है। राजनीति में विपक्ष को नाको चने चबावाने वाले अखिलेश ने अब व्यवसाय के क्षेत्र में कूद पड़े है। अखिलेश अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ भागीदारी करके बिजनेस करेंगे।
बताया जा रहा है कि 1-ए विक्रमादित्य मार्ग का भूखंड अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ मिलकर खरीदा था। अखिलेश यादव इस जमीन पर एक हिबिस्कस हेरिटेज (HIBISCUS HERITAGE) नाम से होटल खोलने जा रहे है। इसके लिए अखिलेश ने लखनऊ विकास प्राधिकरण से मैप के लिए अप्लाई किया है। एलडीए की आपत्ति के बाद संशोधित मैप भी जमा कर दिया है।