बाराबंकीःमहज 30 रुपये के लिए दबंगों ने मासूम को खौलते तेल में फेंका

0 19

बाराबंकी  — यूपी के बाराबंकी जिले में बेखौफ दंबगो की दबंगई तो देखिए 30 रुपये की खातिर एक 14 साल के मामूम बच्चे की पहले तो पिटाई की और बाद में खौलते तेल की कढ़ाई पर लात मार उसके ऊपर उड़ेल दिया। 

Related News
1 of 1,457

बता दें कि यह दिल दहला देने वाला मामला जनपद के थाना मसौली अंतर्गत सहावपुर कस्बे का हैं !  खौलते तेल से बुरी तरह झुलसे 9 विवेक मौर्या अपनी एक छोटी सी दुकान चौराहे पर लगाते हैं जिस दुकान में वो पकौड़ी और पानी के पाऊच भी बेचते है। विवेक के अनुसार उन्होंने उसने अपने बेचे हुए समान के तीस रुपये ही मांगे थे की गाँव के गुड्डू और गौस ने पहले उसे मारा पीटा और उसके बाद खौलते तेल की कढ़ाई पर लात मार दी और वो सारा तेल विवेक पर गिर गया।

ये पहली बार ही नही इससे पहले भी इन लोगों ने इसे मारा पीटा था। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हो गए है जबकि गम्भीर हालत में विवेक को बाराबंकी ट्रामा सेंटर से लखनऊ सिविल हॉस्पिटल रेफर किया गया हैं। इलाज कर रहे इमेजेन्सी के डॉक्टर का कहना है की 80 प्रतिसत बच्चा जला हैं जिसे गम्भीर देखते हुए लखनऊ रेफर किया गया हैं उधर मौके पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने में लगी हैं।

(रिपोर्ट-सतीश कश्यप,बाराबंकी)

Comments
Loading...