बार में महिला ने जमकर पी शराब,पैसे मांगने पर उतार दिए सारे कपड़े,फिर हुआ ये

0 20

न्यूज डेस्क — नोएड़ा के सेक्टर-18 के एक बार में बुधवार शाम दो बच्चों के साथ पहुंची एक महिला ने एक के बाद एक 5 बोतल गटग गई फिर जमकर उत्पात मचाया।

Related News
1 of 1,457

वहीं पब संचालक ने जब बीयर के पैसे मांगे तो महिला ने अंडरगारमेंट्स छोड़कर अपने सारे कपड़े उतार दिए। महिला को ऐसा करते देख पब में मौजूद लोग भी हैरान हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी नशे में टल्ली महिला उलझ पड़ी। इस दौरान महिला की तबीयत खराब हो गई। महिला पुलिसकर्मी ने उसे चादर ओढ़ाकर जिला अस्पताल ले गई।

सुबह होश आने पर महिला ने पुलिसकर्मियों से माफी मांगी। महिला के पास पैसा न होने पर पुलिसकर्मी ने उसे एक हजार रुपए दिए। इसके बाद वह अपने घर चली गई। एसएचओ मनीष सक्सेना ने बताया कि गाजियाबाद निवासी एक महिला बुधवार शाम करीब 4 बजे सेक्टर-18 के एक नामी पब में पहुंची। उसके साथ उसके 7 और 5 साल के बच्चे भी थे। पब में पहुंचकर उसने मैनेजर से बीयर का ऑर्डर किया, जबकि बच्चों के लिए चिप्स और कोल्ड ड्रिंक मंगवाए। थोड़ा- थोड़ा करके वह 5 बोतल बीयर पी गई। रात करीब 12 बजे जब महिला पूरी तरह टल्ली हो गई तो मैनेजर ने उसे बिल देते हुए 5 हजार रुपए मांगे।

Comments
Loading...