लखनऊ:इटौंजा में बैंक अधिकारी ने खुद को गोली से उड़ाया

0 15

लखनऊ — राजधानी लखनऊ के इटौंजा इलाके के अटेसुवा में रविवार रात एक बैंक मैनेजर ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गई.

Related News
1 of 1,457

मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से घायल अवस्था में बैंक अधिकारी को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

बता दें कि फैजाबाद में केनरा बैंक में तैनात ब्रांच मैनेजर सोनू सिंह (28) अपनी पत्नी चांदनी सिंह से मिलने इटौंजा के अपने पैतृव गांव अटैसुवा आए थे.दरअसल कुछ दिन पहले चांदनी को बेटी हुई थी. बताया जा रहा है कि दो बेटियां होने से परिवार में कलह शुरू हो गई थी. शाम को वह पत्नी को छोड़ने अपनी ससुराल बीकेटी के कठुआरा चले गए.वहां से लौटने के बाद उन्होंने अपने भाई के कमरे में जाकर उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली. पुलिस को कमरे से सूईसाइड नोट मिला है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. 

Comments
Loading...