Dhurandhar 2 Release Date: रिलीज से पहले विवादों में फंस गई ‘धुरंधर 2, सिख समुदाय ने दी चेतावनी

128

Dhurandhar 2 Release Date: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह, आर. माधवन और संजय दत्त स्टारर ‘धुरंधर द रिवेंज’ (धुरंधर 2) रिलीज को तैयार है। 18 मार्च को फिल्म का पेड प्रीव्यू होगा और 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज़ होगी। लेकिन रिलीज़ से पहले ही फिल्म विवादों में फंस गई है। सिख समुदाय ने फिल्म में रणवीर सिंह के कैरेक्टर पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि फिल्म सिख समुदाय की इमेज खराब करने की कोशिश कर रही है। सिख समुदाय ने फिल्म के प्रोड्यूसर्स को भी चेतावनी दी है।

आखिर क्यों नाराज है सिख समुदाय

महाराष्ट्र के एक सोशल एक्टिविस्ट विक्की थॉमस सिंह ने फिल्म के प्रोड्यूसर-डायरेक्टर और एक्टर रणवीर सिंह, जो एक सिख कैरेक्टर निभा रहे हैं, के खिलाफ CBFC और सूचना और प्रसारण मंत्रालय में लीगल नोटिस फाइल किया है। नोटिस में कहा गया है कि सिख समुदाय तंबाकू का सेवन नहीं करता और सिख धर्म में तंबाकू और धूम्रपान का सख्त निषेध है। ऐसे में फिल्म में ऐसा सीन दिखाना न सिर्फ धार्मिक रूप से असंवेदनशील है, बल्कि पूरे सिख समुदाय की आस्था का अपमान भी है।

कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

दरअसल सिख समुदाय द्वारा भेजे गए नोटिस में दावा किया गया है कि फिल्म में रणवीर सिंह के सिख किरदार को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है, जो सिख धर्म के सिद्धांतों और परंपराओं के खिलाफ है। उनकी मांग है कि फिल्म से सिखों को स्मोकिंग करते हुए दिखाने वाले सभी सीन तुरंत हटाए जाएं। ऐसे सीन फिल्म के पोस्टर, ट्रेलर और फिल्म से जुड़े दूसरे प्रमोशनल मटीरियल से भी हटाए जाएं। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि अगर निर्धारित समय में ये मांगें पूरी नहीं हुईं, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Related News
1 of 50

गौरतलब है कि यह विवाद ऐसे समय पर आया है जब फिल्म (‘धुरंधर 2’) 19 मार्च को रिलीज़ होने वाली है। जिसका ट्रेलर लोगों को काफी एक्साइटेड कर रहा है। ये फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा। वहीं विवादों के बावजूद, एडवांस बुकिंग अच्छी चल रही है, लेकिन इस लीगल नोटिस से फिल्म की इमेज पर असर पड़ सकता है। उम्मीद है कि दोनों पार्टियां मिलकर कोई हल निकाल लेंगी।

Dhurandhar 2 की कहानी

बता दें कि फिल्म में रणवीर सिंह जसकीरत सिंह रंगी नाम के एक काल्पनिक जासूस का रोल कर रहे हैं, जो हमजा अली बनकर पाकिस्तान में दुश्मनों के बीच रहता है और उनके बारे में भारत को जानकारी देता है। फिल्म के पहले पार्ट में जसकीरत सिंह रंगी को एक कैदी के रूप में दिखाया गया था, जिसे ट्रेनिंग मिलने के बावजूद पाकिस्तान भेज दिया गया था। अब फिल्म के दूसरे पार्ट में जसकीरत सिंह रंगी की जिदगी से जुड़े कई राज खुलने वाले हैं।



ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...