..जब हैवान बन गई मां, 5 साल की बेटी को दरवाजे की चौखट पर लटकाकर पीटा

0 164

मथुरा– मथुरा के थाना गोवेर्धन क्षेत्र में एक कलयुगी माँ  हैवान बन गई । थाना गोवेर्धन के गॉव  मुखराई में एक कलयुगी माँ ने अपनी 5 साल की बेटी को दरवाजे की चौखट पर लटकाकर पीटा । मासूम बच्ची को लटकाकर पीटते हुए भी इस कलयुगी माँ का दिल नही पसीजा । 

बताया जा रहा है कि मासूम का कसूर बस इतना ही था कि मासूम मा से बिना पूंछे खेलने चली गयी । इसी बात को लेकर कलयुगी मा इतनी नाराज हो गयी कि उसने 5 साल की छोटी बच्ची को दरवाजे की चौखट पर लटका दिया और पीटने लगी ।मासूम  बच्ची को दरवाजे की चौखट पर लटका देख आस पड़ोस के लोग आ गए और उन्होंने मासूम बच्ची को दराजे की चौखट से उतारा ।लेकिन कलयुगी माँ का मन इससे नही भर तो इस कलयुगी माँ अंदर सो रहे अपने दूसरे बच्चे पर अपनी भड़ास निकाल दी और दूसरे मासूम बच्चे को भी पीटने लगी ।ये सारी वारदात वंहा खड़े एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली ।

Related News
1 of 1,457

जब इस मामले में हैवान माँ से बात की तो हैवान मां ने बताया की एक गाड़ी आ रही थी और लड़की बाहर खेल रही थीं और गाड़ी के सामने लड़की आ गई और गाड़ी से एक्सीडेंट हो गया और वह गाड़ी से नीचे गिर पड़े इसीलिए मैंने लड़की की पिटाई की थी |

वही जब इस वीडियो के बारे में SP ग्रामीण आदित्य शुक्ला से बात की गई तो वह इस पूरे वीडियो से अनजान ही बने रहे और जांच की बात कह रहे हैं |

(रिपोर्ट- सुरेश सैनी, मथुरा)

Comments
Loading...