आकाशीय बिजली गिरने से सात घायल
फर्रुखाबाद— जिले में अचानक तेज आँधी के साथ हुई बारिश से लोगो ने गर्मी से तो राहत ली है वही आकाशीय बिजली गिरने से सात लोग घायल हो गए है।जिनको सरकारी अस्पताल से लेकर प्राइबेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि जिले में दोपहर होने से पहले ही बारिस शुरू हो गई थी।बढ़पुर ब्लाक के गांव सोता बहादुरपुर के पांच युवक एक साथ गंगा की रेती में अपनी पालेज के चारो तरफ लगे तार को हटाने के लिए गए हुए थे।बारिस आने से वह पांचो एक झोपड़ी में बैठ गए जिससे बारिस के पानी भीग न जाये उसी समय आसमान में बिजली कड़क रही थी।वह बिजली उनके पास से होकर गुजर गई जिस कारण पांचो युवक वही बेहोस हो गए।उसके बाद सोराब को होश आने पर बाकी युवको के मुँह पर पानी मारा फिर अपने पिता यूसुफ को घटना की जानकारी फोन पर दी।
उन्होंने अपनी गाड़ी से पांचो युवको को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है।चार युबको का प्राथमिक उपचार करने के बाद घर भेज दिया है गुलजार पुत्र इस्तकार की हालत में सुधार नही नही हुआ है उसका उपचार अभी चल रहा है।तौशीम पुत्र इस्माइल,नसरुद्दीन पुत्र इमामबक्स,सादाव पुत्र खुदाबक्श तीनो अपने घर पहुंच गए है।इन पांचों युवकों में किसी की हालत ऐसी नही है कि वह अपने घर न जा सके लेकिन उनके अंदर डर बैठ गया है क्योंकि उन्होंने मौत अपने करीब से देखी है।लोहिया इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर मनोज पांडेय ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से पांच घायल आये थे जिनका प्राथमिक उपचार किया गया है जिसमे पांचो घर चले गए थे।लेकिन एक युवक की हालत दोबारा खराब हुई तो उसको भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
उधर विकास खण्ड कायमगंज व शमशाबाद में भी आकाशीय बिजली से दो लोग घायल हो गए है। कायमगंज में घायल ब्यक्ति को सीएचसी में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका उपचार चल रहा है वही शमशाबाद के युवक की हालत ज्यादा खराब होने पर उसका इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।क्योंकि उसका शरीर कई जगहों पर अधिक जल गया है।जिस कारण उसका सरकारी अस्पताल में इलाज संभव नही था उसी बजह से परिजनों ने उसको प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।
(रिपोर्ट-दिलीप कटियार,फर्रुखाबाद)