खुलेआम ट्रक चालकों से उगाही करते हुए पुलिस कर्मियों का वीडियो वायरल

0 16

अलीगढ़–जिले में खुलेआम ट्रक से उगाही करते हुए पुलिस कर्मियों का वीडियो वायरल हो गया है। वायरल वीडियो को देख कर पुलिस अधिकारियों ने मामले में जांच बैठा दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

अलीगढ़ के इगलास इलाके में पुलिस कर्मियों द्वारा उगाही करते हुए का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें बताया जा रहा है कि अलीगढ़ से मथुरा जाने वाले रोड पर पुलिस कर्मियों द्वारा वाहनों से अवैध वसूली की जाती है। उसी क्रम में किसी वाहन द्वारा यह वीडियो बना लिया गया जिसमें 2 पुलिसकर्मी एक ट्रक से रुपया लेकर जेब में रखते हुए दिखाई पड़ रहे हैं और यह वीडियो अधिकारियों को भेज दिया गया।

Related News
1 of 1,457

अब इस मामले में एसपी ग्रामीण ने जगह चिन्हित करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही हेतु जांच बैठा दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के उपरांत जो भी इसमें लिप्त पाए जाएंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

(रिपोर्ट – पंकज शर्मा , अलीगढ )

 

Comments
Loading...