इलाहाबाद:भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

0 21

इलाहाबाद — उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में मंगलवार सुबह हुए एक भयानक सड़क हादसे में पांच लोगो की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सभी कार सवार एक ही परिवार के रहने वाले थे.वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Related News
1 of 1,457

बता दें कि भीषण हादसा नवाबगंज थाना क्षेत्र के मलकिया इलाके में हुआ. पुलिस के मुताबिक सोरांव निवासी कार सवार 5 लोग अपने किसी रिश्तेदार को लेने लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट जा रहे थे. इलाहाबाद-लखनऊ राजमार्ग पर मलाकबलऊ गांव के पास उनकी कार को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी. जिसमें सभी लोगों की मौत हो गई.

दुर्घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया.फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. उधर हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

Comments
Loading...