Pawan Singh: पत्नी ज्योति से विवादों के बीच पवन सिंह ने किया बड़ा ऐलान, नहीं लड़ेंगे बिहार चुनाव

148

Bihar Election 2025: भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) अपने गानों और फिल्मों के लिए तो सुर्खियों में रहते ही हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से वह अपने निजी विवादों और राजनीति को लेकर भी चर्चा में हैं। इस बीच पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके बिहार की सियासत में हलचल मचा दी है। 30 सितंबर को भाजपा में फिर से शामिल पवन सिंह का कहना है कि उन्होंने चुनाव लड़ने के इरादे से पार्टी ज्वाइन नहीं की थी, बल्कि वे पूरी तरह से पार्टी के प्रति समर्पित हैं।

पवन सिंह नहीं लड़ेंगे बिहार चुनाव

पवन सिंह ने अपने चुनाव लड़ने की सभी अटकलों पर भी विराम लगा दिया है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की एक तस्वीर शेयर कर संकेत दिया है कि वह बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने ने एक पोस्ट किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मैं, पवन सिंह, अपने भोजपुरी समाज को बताना चाहता हूं कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी में शामिल नहीं हुआ हूं और न ही मेरा विधानसभा चुनाव लड़ने का इरादा है। मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और रहूंगा।”

पत्नी ज्योति को लेकर चल रहा विवाद

दरअसल पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। गुरुवार को पवन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया था कि मेरी पत्नी के साथ चल रहे विवाद का मामला कोर्ट में है। कोर्ट जो भी फैसला करेगा, वह मुझे मंजूर होगा। जब वह 5 अक्टूबर को लखनऊ स्थित मेरे आवास पर आई थीं, तो उससे पहले भी आ सकती थीं। वह मुझसे संपर्क कर सकती थीं। लेकिन उन्होंने चुनाव के समय ऐसा किया। चुनाव की घोषणा के बाद ऐसा माहौल बनता है। कयास लगाए जा रहे थे कि पवन सिंह आरा और शाहाबाद से चुनाव लड़ेंगे। लेकिन अभी यह तय नहीं है कि भाजपा उन्हें कहां से मैदान में उतारेगी।

Related News
1 of 1,005

पिछली बार निर्दलीय लड़ा था चुनाव

गौरतलब है कि पवन सिंह ने 2024 में अपनी किस्मत आजमाने के लिए भाजपा से भी संपर्क किया था। उस समय उन्हें मनचाही सीट नहीं मिली, इसलिए उन्होंने काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया। हालाँकि, भाकपा (माले) उम्मीदवार (महागठबंधन) राजा राम सिंह ने काराकाट सीट पर उपेंद्र कुशवाहा और पवन सिंह दोनों को हराकर जीत हासिल की।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...