UAE Visa Ban: अमेरिका के बाद यूएई ने बदली वीजा पॉलिसी, अफगानिस्तान समेत 9 देशों के नागरिकों पर लगाई रोक

151

UAE Visa Ban: अमेरिका के बाद, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भी अपनी वीजा नीति में बड़ा बदलाव किया है। यूएई ने अफगानिस्तान और बांग्लागेश समेत 9 देशों के नागरिकों के लिए पर्यटक और कार्य वीजा पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। इसका मतलब है कि इन देशों के नागरिक अब यूएई के लिए वीजा प्राप्त नहीं कर पाएंगे। यूएई ने यह प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। इसे यूएई की 2026 वीजा नीति का हिस्सा माना जा रहा है।

UAE Visa Ban: इन देशों पर लगी रोक

बता दें कि जिन देशों पर यूएई ने प्रतिबंधित लगाया है उनमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश ,लीबिया, कैमरून, सूडान, युगांडा, यमन, सोमालिया और लेबनान शामिल हैं। प्रतिबंध हटने तक इन देशों के नागरिक नए पर्यटक वीजा और वर्क परमिट के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। हालांकि यह प्रतिबंध केवल नए आवेदकों पर लागू होगा। जिनके पास पहले से वैध वीजा है, वे देश में प्रवेश कर सकते हैं और इस प्रतिबंध से प्रभावित नहीं होंगे।

UAE Visa Ban: क्यों लगाया प्रतिबंध

यूएई ने यह प्रतिबंध क्यों लगाया है, इसको सार्वजनिक नहीं किया है। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद, अवैध प्रवास के खतरे और राजनयिक तनाव के कारण है। दरअसल यूएई ने महामारी के बाद अपनी विदेश यात्रा नीति की समीक्षा की है। ये बदलाव इसी समीक्षा का परिणाम हो सकते हैं। यात्री अब वैकल्पिक, सुलभ और सुरक्षित विकल्पों की तलाश में हैं।

Related News
1 of 1,193

UAE Visa Ban: कब तक हटेगा प्रतिबंध

यूएई सरकार ने प्रतिबंध की अवधि के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। यूएई वीजा ऑनलाइन पोर्टल के अनुसार, इन देशों के नागरिक प्रतिबंध हटने के बाद ही पर्यटक वीजा और वर्क परमिट के लिए आवेदन कर पाएंगे। तब तक, यात्रियों को सावधानीपूर्वक योजना बनानी होगी और नई नीतियों का पालन करना होगा।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...