…आखिर पकड़ ही लिया गया पुलिस अभिरक्षा से भागा हुआ अपराधी

0 45

औरैया– औरैया पुलिस को आज एक अपराधी ने खूब छकाया। दिन भर पुलिस ने अपराधी को पकड़ने के लिए कड़ी मशक्कत की। तब कही जाकर कोतवाली से भागा हुआ अपराधी हाथ आया। औरैया के बिधूना कोतवाली से आज सुबह एक अपराधी पुलिस की आँखों मे धूल झोंककर नौ दो ग्यारह हो गया था।

जब इस प्रकरण की जानकारी कोतवाली पुलिस को हुई तो उसके  हाथ पैर फूल गए और परेशान पुलिस ने चारों दिशाओं की नाकाबंदी कर आखिर शाम तक भागे हुए अपराधी को पकड़ ही लिया। पुलिस अभिरक्षा से भागे अपराधी को पकड़ने के बाद ही पुलिस ने चैन की सांस ली।

Related News
1 of 1,457

औरैया के बिधूना कोतवाली पुलिस बुधवार शाम को चेकिंग अभियान चला रही थी। उसी समय मोटर बाइक लूट का एक शातिर बदमाश सूरज सिंह लूट की बाइक पर आता दिखा, जिस पर पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगा।पुलिस ने घेराबंदी कर सूरज को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर दो बाइक भी बरामद कर ली।लेकिन आज सुबह सूरज टॉयलेट के बहाने पुलिस को चकमा देकर कोतवाली बिधूना से फरार हो गया।पुलिस कस्टडी से अपराधी के फरार होने से पुलिस के हाथ पांव फूल गए।

आनन-फानन में कोतवाली पुलिस ने सीमाओं को सील किया और तीन टीमें बना कर सूरज की तलाश तेज की। कई घंटे के मशक्कत के बाद कोतवाली क्षेत्र के किशनी रोड से सूरज को सूरज डूबने से पहले  गिरफ्तार कर लिया और अपराधी सूरज की निगरानी कड़ी कर दी गयी है।पुलिस कस्टडी से भागे हुए सूरज को पकड़ने के पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली।फिलहाल इस फिल्मी प्रकरण की चर्चा सारा दिन नगर में कोतुहल का विषय बनी रही।

(रिपोर्ट – वरुण गुप्ता , औरैया )

Comments
Loading...