पेट्रोल – डीज़ल की बढ़ी कीमतों को लेकर सपाईयों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

0 9

अलीगढ़ —अलीगढ़ में पैट्रोल डीज़ल की बढ़ी कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के लोगों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन। साथ ही ऐलान कर दिया अगर कीमतें कम नहीं हुई तो लगातार आंदोलन जारी रहेगा ।

Related News
1 of 1,457

लगातार बढ़ रही तेल की कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रेलवे रोड मालगोदाम से एकत्रित होकर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और उसके उपरांत मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट परिसर तक आए। यहां आकर ज्ञापन दिया जिसमें मांग की बढ़ी हुई तेल की कीमतें सरकार वापस ले अगर यकीन के वापस नहीं ली गई तो आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान काफी संख्या में आए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की और सभी का कहना है कि आम व्यक्ति के लिए सरकार कोई काम नहीं कर रही है और कीमतें बढ़ने से महंगाई बढ़ रही है।

(रिपोर्ट – पंकज शर्मा , अलीगढ )

 

Comments
Loading...