सपना चौधरी के डांस शो में जमकर चले लाठी डंडे !

0 20

फर्रुखाबाद– बालीवुड ऐक्ट्रेस सपना चौधरी के डांस शो में जमकर लाठी डंडे चले. कई दर्शकों के सिर फ़टे और कई के चोटें आयीं. पुलिस डांसरों के साथ फोटो सेशन करती रही और आयोजक के निजी कार्यकर्ता दर्शकों में डंडे बरसाते रहे.

अव्यवस्था भरा यह कार्यक्रम पूरी तरह से सपा नेताओं के इर्द- गिर्द रहा. पूर्व विधायक रामेश्वर यादव ने फीता काटकर उद्घाटन किया तो बाद में जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि सुबोध यादव मंच पर माइक सँभालते रहे.

Related News
1 of 1,457

नवाबगंज ब्लाक के सुदूर गाँव अचरा खलवारा में एक ठेकेदार ने सपना चौधरी का डांस शो कराया था. सपना चौधरी के नाम से हजारों की संख्या में दर्शक कई  घंटे पहले से जमे थे. भीड़ बड़ी तो अव्यवस्था बढ़ती चली गयी.  आयोजक के अपने कार्यकर्ता पूरी तरह से व्यवस्था अपने हाथ में लिए थे. कार्यकर्ताओं के हाथ में बेतरतीब मोटे-मोटे लाठी डंडे थे. कार्यकर्ताओं ने लाठी- डंडे चलाये तो कइयों के सिर फट गए. भीड़ के आगे बढ़ने से न रुकने पर पुलिस को भी डंडे चटखाने पड़े. जब व्यवस्था बिगड़ रही थी तो पुलिस कर्मी स्टेज पर डांसरों के साथ फोटो सेशन कर रहे थे. एक सुरक्षा कर्मी ने अपनी ड्यूटी को भूल कर कैमरे से महिला पुलिस कर्मियों की फोटो खींचने की ड्यूटी कर रहा था.

शो के लिए प्रशासनिक अनुमति शाम सात बजे तक की थी. लेकिन एसडीएम ब्रज किशोर दुबे तो उतावलेपन में खुद मंच पर चढ़ गए. अनुमति की सारी प्रक्रिया धरी  की धरी रह गई।  आयोजक ने जब तक चाहा तब तक डांस कराया। 

(रिपोर्ट – दिलीप कटियार , फर्रुखाबाद )

Comments
Loading...