परीक्षा के एक दिन पहले भी नहीं मिला प्रवेश पत्र,एबीवीपी ने किया वीसी का घेराव

0 10

मेरठ — चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में प्रवेश पत्र न मिलने से आक्रोशित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं  ने मंगलवार को वीसी का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया।

Related News
1 of 1,457

कार्यकर्ताओं और छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने जल्दबाजी में रजिस्ट्रेशन तो करा लिया लेकिन अब प्रवेश पत्र देने में आनाकानी कर रहा है। इस दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ता विश्वविद्यालय का गेट बंद कर बाहर ही बैठे रहे।

दरअसल एबीवीपी कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर रोष था कि 23 मई से विश्वविद्याल परीक्षाएं शुरू हो रही है लेकिन अभी तक लगभग 16 कॉलेजों के माइनारिटी स्टूडेंट्स को प्रेवश पत्र तक नहीं मिला। इससे नाराज एबीवीपी के कार्यकर्ता व छात्रों ने छात्र नेता राहुल विकल की अगुवाई में वीसी का घेराव कर जमकर नारेबाजी की और गेट बंद कर बाहर ही बैठ कर वीसी व विवि प्रशासन के खिलाफ धरना दिया।

(रिपोेर्ट-अर्जुन टंडन,मेरठ)

Comments
Loading...