सीतापुर के बाद अब बाराबंकी में आदमखोर कुत्तो का आतंक, दर्जन भर बकरियों को मार डाला

0 57

बाराबंकी — सीतापुर के खैराबाद क्षेत्र में कुत्तों के आतंक के बाद अब बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में भी आदमखोर कुत्तों ने जमकर कहर भरपाया है। यहां आदमखोर कुत्तों ने हमला कर करीब दर्जनभर बकरियों को मार डाला जबकि 11 साल के एक मासूम लड़के ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

Related News
1 of 1,457

दरअसल रविवार को थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के अंबेरा गांव में आदमखोर कुत्तों के एक झुंड ने अचानक धावा बोल दिया और  बकरी चरा रहे 11 साल के एक मासूम को घायल कर दिया। लड़के ने तो किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचा ली लेकिन करीब दर्जन भर बकरियां उन आदमखोर कुत्तों का शिकार बनने से नहीं बच पाईं।

वहीं घायल लड़के ने बताया कि जब कुत्तों ने हमला बोला तो वह वहां से भागकर एक घर में घुस गया। उसके हाथ में एक दंडा था जिसकी वजह से वह बच पाया। लेकिन फिर भी कुत्तों ने हमला करके उसके हाथ में काट लिया। वहीं अंबेरा गांव के प्रधान दौलतराम का कहना है कि गांव का एक लड़का अपनी बकरियों को चराने के लिए निकला था। तभी कुछ आदमखोर कुत्तों ने उसपर हमला बोल दिया। कुत्तों ने सभी बकरियों को नोच-नोचकर मार डाला। प्रधान ने बताया कि लड़के ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। कुत्तों के हमले के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

(रिपोर्ट – सतीश कश्यप, बाराबंकी) 

Comments
Loading...