AMU कैंपस में रंगदारी को लेकर चली गोली, दो छात्र घायल

0 9

अलीगढ़– अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) कैंपस के आरएम हॉल में दो छात्रों को आधा दर्जन छात्रों ने बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। वही घायल छात्रो का कहना है कि ये छात्रा हमे डरा धमका कर हमसे तीन लाख रुपये की मांग कर रहे थे, और पैसे न देने पर हमारे साथ मारपीट की। इतना ही नही हमलावरों ने जान से मारने के लिए फायरिंग भी की।

 

Related News
1 of 1,457

वही घायल दोनों छात्रों को मेडीकल कालेज में भर्ती कराया गया है। साथ ही पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामले के जांच शुरु कर दी  है। जनपद बदायूं के ककराला निवासी कमरूल हुसैन व उसका भाई मो. अजीम एएमयू के आरएम हॉल के एक ही कमरे में रहते हैं। कमरूल एमए का छात्र है और हाल का सीनियर फूड मानीटर भी है वहीं अजीम डिप्लोमा कर रहा है। गत दिन इन दोनों भाइयों को वसीम व जीशान ने तीन लाख रूपये की धौंस मांगते हुए धरने में शामिल होने की धमकी दी।

तीन लाख रूपये नहीं मिलने पर रात्रि दो बजे वसीम अपने आधा दर्जन छात्रो के साथ कमरूल के कमरे पर पहुंचा, और कमरा खुलवकर दोनों भाइयों से खूब मारपीट करते हुए तमंचे की बट से प्रहार कर कमरूल का सिर फाड़ दिया। जान से मारने की नीयत से फायर भी किये। वही शोर होने पर बाकी छात्रो के बाहर आते ही हमलावर भाग गये। जिसके बाद घायल दोनों छात्रों को मेडीकल कालेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ितो के तहरीर के आधार पर के दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

(रिपोर्ट- पंकज शर्मा, अलीगढ़)

Comments
Loading...