साली की इज्जत बचाने गए जीजा पर जानलेवा हमला

0 14

हरदोई — सूबे में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हरदोई में वैवाहिक समारोह के दौरान घर के पड़ोस में काम कर रही युवती को दरिंदों ने अपनी हवस का शिकार बनाना चाहा जिस पर उसे बचाने गए जीजा पर दरिंदों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।

गंभीर अवस्था में घायल जीजा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत चिंता जनक बनी हुई है । वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर जल्द ही गिरफ्तारी का कह रही है।

Related News
1 of 1,457

बता दें कि यह सनसनीखेज मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के थाना सांडी इलाके के गांव भुडिया का है। जहां सीतापुर जिले के थाना पिसावा के गांव खेरवा के रहने वाले गुड्डू को अपनी साली की इज़्ज़त बचाने की कीमत चुकानी पड़ी।दरअसल गुड्डू अपनी चचेरी साली की शादी में अपनी ससुराल आया था वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा था इसी दौरान गुड्डू की साली घर के पड़ोस में खेत पर काम कर रही थी तभी उसके चीखने का शोर सुनाई दिया।

चीख पुकार सुनकर घर से बाहर निकले परिजनों ने देखा तो पड़ोसी गांव के दो युवक मुसू नन्हे उसकी साली को छेड़ रहे थे और जबरिया उसे खींचने का प्रयास कर रहे थे। तभी इस बात का गुड्डू ने जब विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने मिलकर पहले उसकी पिटाई की और फिर धारदार हथियार से गर्दन पर हमला कर फरार हो गए।

मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आरोपियों गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(रिपोेर्ट-सुनील अर्कवंशी,हरदोई)

Comments
Loading...